हरियालो राजस्थानः पत्रकारों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम, पर्यावरण में दिया अमूल्य योगदान

हरियालो राजस्थानः पत्रकारों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम, पर्यावरण में दिया अमूल्य योगदान

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रविवार 19 जुलाई को पत्रकारों ने  ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में पौधे लगाए। यह कार्यक्रम राजस्थान पत्रकार परिषद और वन विभाग, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित सोनी और प्रदेश महासचिव रमेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सुबह 9:30 बजे सी-स्कीम स्थित अशोक विहार डियर पार्क के सामने, सचिवालय नर्सरी में हुआ। समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के संकल्प के साथ इस अभियान को पूरा किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों, और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

इस सफल आयोजन के निवेदक राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित कुमार सोनी और जयपुर के डीएफओ (DFO) केतन कुमार रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और रोपे गए पौधों की सुरक्षा व देखभाल करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान पौधों की जियो टैगिंग भी की गई।

इस अवसर पर राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से उप वन संरक्षक जयपुर श्री केतन कुमार और वन विभाग के अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार  सर्वश्री बृहस्पति शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़, राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित सोनी, प्रदेश महासचिव रमेश कुमार यादव, कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, पत्रकार परिषद के पदाधिकार प्रदीप सिंह शेखावत, अरुण कुमार शर्मा, पत्रकार पूजा शर्मा, कमल यादव समेत अनेक पत्रकार और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।