राजस्थान पत्रकार परिषद

युवा एवं जागरूक पत्रकारो का संगठन

राजस्थान पत्रकार परिषद
इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (IJU) से संबद्ध
पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न: अच्छी बारिश और आरोग्यता के लिए पत्रकारों ने दीं आहुतियां

पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न: अच्छी बारिश और आरोग्यता के लिए पत्रकापंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न: अच्छी बारिश और आरोग्यता के लिए पत्रकारों ने दीं आहुतियांरों ने दीं आहुतियां

×
हैल्थ टॉकः कमर दर्द (बैक पेन)

जयपुर, 12 अप्रैल, 2026। राजस्थान पत्रकार परिषद की ओऱ से 12 अप्रैल, 2026 को पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए हैल्थ टॉक शो आयोजित किया गया। इसमें मुख्य विषय बैक पेन रहा। 

इस टॉक शो में फिजियो थैरेपिस्ट, न्यूरो सर्जन, कार्डियोलॉजी, डेंटिस्ट, आई स्पेशलिस्ट, होम्योपैथी समेत अनेक चिकित्सक मौजद रहे। इन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देकर हैल्थ संबंधी उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। 

इससे पहले राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित कुमार सोनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और हैल्थ टॉक एवं पत्रकार परिषद की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने बताया कि हैल्थ टॉक शो एक शुरुआत है। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे।

×
आवास योजना के लिए राजस्थान पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जताया आभाऱ
राजस्थान बजट 2026-27 में पत्रकारों के लिए आवासीय योजना और पत्रकार सम्मान निधि में वृद्धि पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताते हुए राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित कुमार सोनी।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जताया आभाऱ
राजस्थान बजट 2026-27 में पत्रकारों के लिए आवासीय योजना और पत्रकार सम्मान निधि में वृद्धि पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताते हुए राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित कुमार सोनी।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जताया आभार
राजस्थान बजट 2026-27 में पत्रकारों के लिए आवासीय योजना और पत्रकार सम्मान निधि में वृद्धि पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताते हुए राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित कुमार सोनी।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पत्रकारों संग फोटो खिंचवाते हुए
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार 13 मार्च, 2026 को अपने आवास पर पत्रकारों के संग फोटो खिंचवाए। तस्वीर में कार्य़कारी अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल भी साथ में हैं।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का पत्रकारों ने जताया आभार।
राजस्थान बजट 2026-27 में पत्रकारों के लिए आवासीय योजना और पत्रकार सम्मान निधि में वृद्धि पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताया। पास खड़े हैं राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित कुमार सोनी।
×
पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए मनुश्री हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

जयपुर। राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से पत्रकार साथियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य लाभ के लिए रविवार 22 फरवरी, 2026 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में अनेक पत्रकार साथियों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

यह शिविर मनुश्री आई एंड जनरल हॉस्पिटल, एबी-383, जनपथ, निर्माण नगर, जयपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया गया। इस दौरान डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. हिमांशु वशिष्ठ, डॉ. नवनीत अग्रवाल समेत कई चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दीं। शिविर में निःशुल्क परामर्श देने के साथ ही दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई। 

राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित कुमार सोनी ने बताया कि पत्रकार अक्सर अपनी ड्यूटी में इतने व्यस्त रहते हैं कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें एक ही छत के नीचे कई विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने का अवसर मिलता है। पत्रकार परिषद

आगे भी अपने पत्रकार साथियों के लिए इस तरह के चिकित्सा शिविर और टॉक शो आदि का आयोजन करती रहेगी। 

प्रदेश महासचिव रमेश कुमार यादव ने बताया कि इस मल्टी-स्पेशियलिटी शिविर में दांतों और मसूड़ों से संबंधित समस्याएं, स्नायु तंत्र से जुड़ी बीमारियों, जैसे सिरदर्द, चक्कर आना, हाथ-पैरों में झनझनाहट आदि, शारीरिक चोटों या सर्जरी के बाद रिकवरी, फिजियोथेरेपी, आंखों की जांच, दृष्टि संबंधी समस्याओं और अन्य नेत्र रोगों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उचित परामर्श दिया। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, मौसमी बीमारियों, रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों की भी जांच की गई। 

×
भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया में पत्रकार को धमकी देने के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

भीलवाड़ा। जिले में बिजोलिया के एक पत्रकार साथी को धमकी मिलने के मामले को लेकर राजस्थान पत्रकार परिषद की भीलवाड़ा जिला इकाई द्वारा  जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।

×
देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना जरूरी: राठौड़

भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रकार परिषद द्वारा गुरुवार 8 जनवरी, 2026 को  सामाजिक सरोकारों के तहत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान मुरलीधर मानसिंहका कन्या विद्यालय में छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने कहा कि निज पर शासन और फिर अनुशासन मसलन की पहले हम जागरूक होंगे तो दुसरो को जागरूक कर पाएंगे। इसके लिए पहले यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए तभी हम उनकी पालना कर सकते हैं।

×
राजस्थान पत्रकार परिषद द्वारा लगाया गया पोलियो की खुराक के लिए शिविर

भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रकार परिषद की ओऱ से  रविवार 23 नवंबर 2026 को सामाजिक सरोकारों के तहत बच्चों के लिए पल्स पोलियो शिविर लगाया गया। इस बूथ का शुभारंभ शहर विधायक अशोक कोठारी ने किया। इस शिविर में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई।

×
राजस्थान पत्रकार परिषद भीलवाड़ा इकाई के शपथग्रहण की झलकियां

भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रकार परिषद की जिला इकाई का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह शनिवार को सांगानेर रोड स्थित देव रिजॉर्ट में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रजनीश वर्मा (ओएसडी, एलएनजे ग्रुप), यूनेस्को राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाललाल माली, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश विधि सलाहकार प्रभाष चौधरी, पूर्व सभापति मधु जाजू, परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, प्रदेश महासचिव रमेश यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष बृहस्पति शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश जीनगर सहित जिला कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिले के विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए।

×
इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जयपुर में

जयपुर। राजस्थान पत्रकार परिषद की मेजबानी में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 4 और 5 अक्टूबर, 2025 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के कई मुद्दों पर विचार किया गया। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) राष्ट्रीय स्तर का सबसे प्रभावशाली संगठन है। जिसकी देश के 28 राज्यों में जिला इकाइयां हैं और 28000 से ज्यादा सक्रिय पत्रकार सदस्य हैं। राजस्थान पत्रकार परिषद आईजेयू से संबद्ध संगठन है। इस अवसर पर राजस्थान पत्रकार परिषद का अधिवेशन भी हुआ। इसमें राजस्थान के अनेक पत्रकार संगठन सम्मलित हुए।

×
पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर जयपुर में चर्चा, आईजेयू के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी हुए सम्मिलित

जयपुर। राजधानी जयपुर में पिछले दिनों राजस्थान पत्रकार परिषद के बैनर तले राजस्थान में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने को लेकर चर्चा हुई। इस चर्चा में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री बलविंदर सिंह जम्मू और एस. एन. सिन्हा शामिल हुए। इससे पहले इन दोनों पदाधिकारियों का पत्रकार परिषद की ओऱ से स्वागत किया गया।

×