भीलवाड़ा/राजस्थान पत्रकार परिषद व जिला यूनेस्को एसोसिएशन के तत्वावधान में महात्मा गांधी चिकित्सालय में रविवार को सभी सदस्यों के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार परिषद व यूनेस्को एसोसिएशन के समस्त सदस्यों सहित आमजन की भी कई प्रकार की जांचें करवाई गई। राजस्थान पत्रकार परिषद के मिडिया प्रभारी पिंकू खोतानी ने बताया की ये सभी सामान्य परीक्षण होते हैं, जो बिना किसी विशिष्ट बीमारी के लक्षणों के भी करवाए जा सकते हैं। जिलाध्यक्ष राजेश जीनगर ने “पहला सुख निरोगी काया” को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर में सभी सदस्यों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, थाइरोइड फंक्शन टेस्ट, विटामिन डी एवं नेत्र जांच करवाई। शिविर के दौरान बालगोविंद व्यास, राजकुमार गोयल, भगवान सिंह, अभिषेक तिवारी, संध्या तिवारी, कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा जबकि युनेस्को एसोसिएशन के स्टेट कोर्डिनेटर गोपाललाल माली, अध्यक्ष ललित अग्रवाल, पुर्व सभापति मधु जाजू, प्रवक्ता मधु लोढ़ा, पवन शर्मा निवर्तमान अध्यक्ष चेतन मानसिंहका मौजूद रहे।
शिविर में मौजूद चिकित्सा टीम
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण गौड़ के नेतृत्व में डाक्टर रजनी गौड़, डाक्टर दीपक मीणा, शोभाराम रेगर (सिनियर लेब टेक्नीशियन) हिमांशु (लेब टेक्नीशियन) कृष्णपाल सिरवी (जेआर मेडिसिन) सिराज खान (सिनियर स्टाफ) का विशेष सहयोग रहा।