भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रकार परिषद की जिला इकाई का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह शनिवार को सांगानेर रोड स्थित देव रिजॉर्ट में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रजनीश वर्मा (ओएसडी, एलएनजे ग्रुप), यूनेस्को राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाललाल माली, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश विधि सलाहकार प्रभाष चौधरी, पूर्व सभापति मधु जाजू, परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, प्रदेश महासचिव रमेश यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष बृहस्पति शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश जीनगर सहित जिला कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिले के विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए।