जयपुर। राजस्थान पत्रकार परिषद की मेजबानी में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 4 और 5 अक्टूबर, 2025 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर के कई मुद्दों पर विचार किया गया। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) राष्ट्रीय स्तर का सबसे प्रभावशाली संगठन है। जिसकी देश के 28 राज्यों में जिला इकाइयां हैं और 28000 से ज्यादा सक्रिय पत्रकार सदस्य हैं। राजस्थान पत्रकार परिषद आईजेयू से संबद्ध संगठन है। इस अवसर पर राजस्थान पत्रकार परिषद का अधिवेशन भी हुआ। इसमें राजस्थान के अनेक पत्रकार संगठन सम्मलित हुए।