जयपुर, 12 अप्रैल, 2026। राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को ‘कमर दर्द’ विषय पर पत्रकारों के लिए विशेष हेल्थ टॉक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एसएमएस रोड पर स्थित हाउस ऑफ डॉक्टर्स में आयोजित हुआ, जिसमें शहर के कई पत्रकारों और उनके परिजनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कमर दर्द की बढ़ती समस्या पर विस्तार से चर्चा की। न्यूरोसर्जन डॉ. नवनीत अग्रवाल ने कमर दर्द से जुड़ी नसों की समस्याओं, उनके कारणों और सर्जिकल व नॉन-सर्जिकल उपचार के बारे में जानकारी दी। वहीं ऑर्थो-स्पाइन फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हिमांशु वशिष्ठ ने फिजियोथेरेपी के माध्यम से रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने, सही पोश्चर और नियमित व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। इनके साथ ही आई स्पेशलिस्ट डॉ. मनोज अग्रवाल, कार्डियोलॉजिस्ट, डेंटिस्ट, पीडियाट्रिशियन, होम्योपैथी चिकित्स. न्यूरो सर्जन समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पत्रकारों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
प्रदेशाध्यक्ष रोहित सोनी ने बताया कि डिजिटल कार्य और बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण कमर दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पत्रकारों के लिए अपनी कमर दर्द से बचाव और निदान में काफी उपयोगी साबित होगा।
कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने विशेषज्ञों से सवाल-जवाब कर अपनी समस्याओं और भ्रम का समाधान भी प्राप्त किया। महासचिव रमेश यादव ने बताया कि राजस्थान पत्रकार परिषद के कहा कि पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर परिषद भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य संबंधी आयोजन जारी रखेगा।