Loading Events

« All Events

  • This event has passed.

पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ : अच्छी बारिश और उत्तम स्वास्थ्य के लिए मानसरोवर में सजेगी यज्ञ शाला

July 11 @ 4:30 am - 11:30 am
पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ : अच्छी बारिश और उत्तम स्वास्थ्य के लिए मानसरोवर में सजेगी यज्ञ शाला

जयपुर। राजस्थान पत्रकार परिषद की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में भव्य और पवित्र धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। परिषद द्वारा प्रदेश में इस साल मानसून की अच्छी बारिश (खुशहाली) और पत्रकारों एवं उनके परिजनों के उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की मंगल कामना को लेकर “पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ” आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पत्रकार समाज के अधिकतम लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित कुमार सोनी और प्रदेश महासचिव रमेश यादव ने बताया कि यह धार्मिक महायज्ञ 11 जुलाई 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, महायज्ञ की शुरुआत शनिवार सुबह प्रातः 10:30 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष आहुतियों के साथ होगी। 

विद्वान पंडितों के सानिध्य में पांच कुंडों पर मुख्य यजमान और पत्रकार समाज के प्रतिनिधि आहुतियां देंगे। इसके पश्चात, दोपहर 12:00 बजे महायज्ञ की मुख्य पूर्णाहुति होगी। महायज्ञ के लिए जयपुर के मानसरोवर स्थित गायत्री वेदना निवारण केन्द्र (बिजली घर के पास, किरण पथ, मानसरोवर, जयपुर) को आयोजन स्थल चुना गया है। 

राजस्थान पत्रकार परिषद के प्रदेश महासचिव रमेश यादव ने बताया कि इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और संपूर्ण प्रदेश के नागरिकों के आरोग्य की कामना करना है। परिषद ने पत्रकार जगत से जुड़े सभी साथियों से समय पर पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

Details

  • Date: July 11
  • Time:
    4:30 am - 11:30 am
  • Event Category: