भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रकार परिषद द्वारा गुरुवार 8 जनवरी, 2026 को सामाजिक सरोकारों के तहत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान मुरलीधर मानसिंहका कन्या विद्यालय में छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने कहा कि निज पर शासन और फिर अनुशासन मसलन की पहले हम जागरूक होंगे तो दुसरो को जागरूक कर पाएंगे। इसके लिए पहले यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए तभी हम उनकी पालना कर सकते हैं।