राजस्थान पत्रकार परिषद

युवा एवं जागरूक पत्रकारो का संगठन

राजस्थान पत्रकार परिषद
इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (IJU) से संबद्ध

प्रदेश कार्यकारिणी मीटिंग- 25 दिसंबर, 2025

राजस्थान पत्रकार परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग दिनांक 25 दिसंबर, 2025 को अपरान्ह 3 बजे प्रदेशाध्यक्ष श्री रोहित सोनी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सर्व सम्मिति से निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार किया गया।

  1. राजस्थान पत्रकार परिषद की ओऱ से आगामी जनवरी माह में पत्रकार साथियों और उनके परिजनों के लिए निजी अस्पताल के सहयोग से चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया जाएगा
  2. राजस्थान में वरिष्ठ पत्रकारों के लिए सम्मान निधि को अन्य प्रदेशों की तर्ज पर बढ़ाकर 25000 रुपए मासिक किए जाने और सम्मान निधि की पात्रता में आयकर दाता नहीं होने की शर्त को हटाने की मांग को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया जाएगा।
  3. राजस्थान पत्रकार परिषद की भीलवाड़ा जिले में इकाई गठित किए जाने और भीलवाड़ा इकाई द्वारा की जा रही लगातार एक्टिविटीज के लिए सभी ने भीलवाड़ा के साथियों की प्रशंसा की। अन्य जिलों में भी संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई।
  4. डिजिटल युग को ध्यान में रखते हुए राजस्थान पत्रकार परिषद की वेबसाइट बनवाकर जल्द से जल्द लांच करने का फैसला किया गया है। इसकी जिम्मेदारी कार्यकारी अध्यक्ष श्री गिरिराज अग्रवाल को सौंपी गई। सदस्यता फार्म को भी ऑनलाइन ही भरवाने का तय किया गया।
  5. पत्रकार परिषद की प्रदेश पदाधिकारियों की आगामी बैठक जनवरी 2025 में रखा जाना प्रस्तावित किया गया।