राजस्थाान पत्रकार परिषद के प्रदेश पदाधिकारियों की मीटिंग दिनांक 2 अक्टूबर, 2026 को बीएम बिडला ऑडिटोरियम परिसर स्थित महाराजा कैफे में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सोनी ने की। इसमें प्रदेश महासचिव रमेश कुमार यादव, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारी श्री बृहस्पति शर्मा, विजय केड़िया, बाबूलाल सोनी, पवन शर्मा, सत्येंद्र शुक्ला, सैय्यद हबीब समेत कई लोग मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रोहित सोनी ने बताया कि इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की ओर से आज 2 अक्टूबर, 2026 को देशभर में पत्रकार मांग दिवस मनाया जा रहा है। राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से भी जिला कलेक्टर को आज ही ज्ञापन दिया जा रहा है। कोटपूतली इकाई की ओर से भी जिलाध्यक्ष आनंद पंडित की अगुवाई में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है। भीलवाड़ा यूनिट भी इसी क्रम में ज्ञापन दे रही है।
सोनी ने बताया कि राजस्थान पत्रकार परिषद की वेबसाइट लांच हो चुकी है। सभी साथी इसके माध्यम से अधिकतम पत्रकार साथियों को जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि आगामी 16 नवंबर 2026 को राजस्थान पत्रकार परिषद की ओर से राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाएगा। इसकी रूपरेखा तय करके बहुत जल्द ही पत्रकार साथियों को सूचित किया जाएगा।