नि:शुल्क डायबिटीज, रेटिना जांच और पेरिफेरल न्यूरोपैथी शिविर

पत्रकारों और परिजनों के लिए राहत: जयपुर में 21 जून को लगेगा नि:शुल्क डायबिटीज और रेटिनल जांच शिविर

जयपुर। राजस्थान पत्रकार परिषद द्वारा मीडियाकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की जा रही है। परिषद की ओर से आगामी 21 जून, 2026 को एक विशेष नि:शुल्क डायबिटीज एवं रेटिनल (आंखों की) जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पूरी तरह से निशुल्क है, जिसका उद्देश्य डायबिटीज से पीड़ित पत्रकारों और उनके परिजनों को समय पर सही डॉक्टरी परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर आंखों की रोशनी कमजोर होने (रेटिनोपैथी) और हाथों-पैरों में झनझनाहट या सूनापन होने (पेरिफेरल न्यूरोपैथी) जैसी गंभीर समस्याएं देखने को मिलती हैं। इस शिविर में इन दोनों ही समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अत्याधुनिक मशीनों के जरिए मरीजों की रेटिना जांच की जाएगी और न्यूरोपैथी से पीड़ित मरीजों को उचित परामर्श व इलाज दिया जाएगा। शिविर में निःशुल्क होने वाली जांचें बाजार में काफी महंगी होती हैं।

शिविर में मरीजों की देखरेख और मुफ्त सलाह के लिए चिकित्सा क्षेत्र के नामचीन विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जिनमें शामिल हैं: डॉ. मनोज अग्रवाल (नेत्र रोग विशेषज्ञ/ऑप्थालमोलॉजिस्ट) – जो रेटिना और आंखों से जुड़ी जांच करेंगे। Dr. नवनीत अग्रवाल (सीनियर न्यूरोसर्जन, राजस्थान) – जो नसों और न्यूरोपैथी से जुड़ी समस्याओं का परामर्श देंगे औऱ डॉ. हिमांशु वशिष्ठ (सीनियर रिहैबिलिटेशन स्पेशलिस्ट) – जो मरीजों के पुनर्वास और शारीरिक रिकवरी के लिए मार्गदर्शन करेंगे।

शिविर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां:

  • स्थान: मनुश्री हॉस्पिटल, निर्माण नगर, जयपुर।
  • दिनांक: 21 जून, 2026 (रविवार)।
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।

राजस्थान पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे ‘स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें’ के संदेश को अपनाते हुए इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी जांच करवाएं और इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ उठाएं।