राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव

आईजेयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए बलविंदर सिंह जम्मू, डी. सोमासुंदर महासचिव निर्वाचित

जयपुर। इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (IJU) ने अपने ग्यारहवें राष्ट्रीय पूर्ण सत्र (प्लेनरी) के समापन पर अपनी राष्ट्रीय कार्य समिति की घोषणा की। इसमें प्रमुख पदों पर चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। वरिष्ठ पत्रकार बलविंदर सिंह जम्मू (पंजाब) राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। जबकि डी सोमासुंदर (आंध्रप्रदेश) ने महासचिव का पदभार ग्रहण किया। दोनों नेताओं का चुनाव इससे पूर्व सर्वसम्मति से हुआ था। उन्होंने रविवार 29 मार्च 2026 को विजयवाडा आंध्र प्रदेश में यूनियन के राष्ट्रीय सत्र के अवसर पर औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। 

अन्य पदाधिकारी और कार्य समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया रविवार को वरिष्ठ पत्रकार एमए माजिद की देखरेख में संपन्न हुई। जिन्हें चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। प्रक्रिया प्रातः 9:00 बजे आरंभ हुई। जिसके बाद नामांकन व नाम वापसी तथा निर्वाचन आदि कार्य चरणवार संपन्न हुए।  मध्यान्ह के बाद परिणाम की घोषणा की गई। 

घोषित परिणामों में अमरमोहन प्रसाद (बिहार) तथा वाई नरेंद्र रेड्डी (तेलांगान) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय सचिव के लिए नरेंद्र भारद्वाज उत्तर प्रदेश, डी एस आर सुभाष तमिलनाडु तथा पी भास्कर रेड्डी कर्नाटक निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर एकल निर्वाचन के चलते बलवीर सिंह झंडू पंजाब निर्वाचित हुए।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में रविंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के सत्यनारायण  व केअजीता  एवं नानुगुरीशेखर तेलंगाना, कुना अजय बाबू व ई एम राजू आंध्र प्रदेश, कुणाल जय म्हात्रे महाराष्ट्र, बिंदु सिंह पंजाब एंड चंडीगढ़, एमपी माती महाराजा पुडुचेरी,  सीएम साबिर अली केरलम, विनीत मंडल हालदार छत्तीसगढ़, शिवेंद्र नारायण सिंह बिहार, टी श्रीनिवास राव नई दिल्ली निर्वाचित घोषित हुए।